जिले में कांग्रेस मजबूत , जिला अध्यक्ष के सक्रियता से प्रभारी मंत्री ने विभिन्न मदों से किए कार्य स्वीकृत


बालोद / खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में कांग्रेस मजबूत है । यहां बूथ के कार्यकर्ता से लेकर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सक्रिय है । प्रदेश सरकार की योजनाओं से गांव के लोगों तक लाभ पहुंचा है । जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ राजधानी स्थित अपने निवास में सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने उक्त विचार व्यक्त किए ।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के नो ब्लॉक में बैठक लेकर आपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है । तथा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के समय भी जरूरतमंद लोगों की मदद की है । अब गांव-गांव गोधन न्याय योजना एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का व्यापक प्रचार करने की आवश्यकता है ।
जिला एवं ब्लॉक में बने कांग्रेश भवन :
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिला मुख्यालय में सुविधायुक्त कांग्रेश भवन की आवश्यकता है । तथा 7 ब्लॉक में भी कांग्रेस कमेटी के लिए भवन आवश्यक है । जमीन आवंटन की प्रक्रिया जारी है । चंद्रप्रभा सुधाकर के प्रस्ताव पर जिला में विभिन्न मदों से 30 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी । जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केशव शर्मा , कांतिभूषण साहू व चित्रसेन साहू मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *