रश्मि वर्मा जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 20 से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी घोषित

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 20 से ग्राम असोगा निवासी श्रीमती रश्मि वर्मा को कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। श्रीमती को प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रीमती वर्मा क्षेत्र में हमेशा सक्रीय रही है। गांव गांव में महिला समूहों को जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य की है जिसके कारण उनकी क्षेत्र में लोकप्रियता है। श्रीमती वर्मा ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *