उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का बीईओ ने किया सम्मान

सामूहिक प्रयास का समर्थन ही विभाग की पहचान है – बीईओ

पाटन। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलागें ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र के महत्व को रेखांकित किया साथ ही मुख्य मंत्री छ.ग. शासन के संदेश का वाचन किया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्राप्त करने वाले विकास खण्ड के क्लस्टर एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर सुशील कुमार सूर्यवंशी को बधाई दिया।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलागें ने विभागीय कार्य व लक्षित उद्देश्य की उत्तरोत्तर प्राप्ति को केन्द्र में रखते हुए , सामूहिक प्रयास के समर्थन को गति देने विभाग अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिला के तर्ज में विकास खण्ड स्तर पर पहली बार उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। विकास खण्ड स्तर पर संकुल समन्वयक महेंद्र कुमार वर्मा सीएसी उरला, संजय कुमार खिलारी संकुल समन्वयक रानीतराई, अशोक कुमार सिन्हा संकुल समन्वयक बालक सेलूद, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मनीराम देवांगन सहायक ग्रेड 02, रमेश कुमार यादव सहायक ग्रेड 02, टिकेन्द्रनाथ वर्मा सहायक ग्रेड 02 , शिक्षक में भोजराम चतुर्वेदानी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला असोगा, विकास सिंह राठौड़ सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खुडमुडा, रेणुका वर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला अरसनारा, खुशबू कौशिक सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला केसरा भाटापारा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया। विभाग के समस्त कर्मचारियों से अपने अनुपम कृतियों से विद्यार्थियों को एवं विभाग को अलंकृत करने की अपेक्षा करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *