पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 27 जनवरी से नामांकन दाखिल शुरू हो चुका है। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट के सरपंच पद के युवा प्रत्याशी समाज सेवी रूपेंद्र राजू साहू चुनाव समर में उतर चुके है। राजू साहू आज 30 जनवरी को नामांकन रैली के साथ ग्राम पंचायत झीट के सरपंच पद हेतु नामांकन दाखिल करेंगे। रैली नया बाजार चौक कला मंच के पास से निकलेगी जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष सहित युवाओं की टोली शामिल होंगे। गौरतलब हो कि रूपेंद्र राजू साहू परिक्षेत्र साहू संघ झीट के युवा प्रकोष्ठ संयोजक है और अम्लेश्वर मंडल भाजपा के युवा मोर्चा महामंत्री है। राजू साहू ग्राम पंचायत झीट के सरपंच पद के सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप में ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
झीट में सरपंच पद के लिए युवा प्रत्याशी राजू साहू को मिल रहा है ग्रामीणों का भरपूर समर्थन
