मेरी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहे विपक्षी ,, रजनी

खबर हेमंत तिवारी


पांडुका/ जिला पंचायत क्षेत्र 05 में इन दिनों घमासान मचा हुआ है।अभी तक इस जिला पंचायत सदस्य के पद लिए दो प्रत्याशी ही सामने आए हैं।जिस कारण दोनों ही अपने आप को प्रबल दावेदार मानते हैं।ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है।और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हाला की फैसला अभी क्षेत्र की मतदाताओं के हाथों में है।इसी कड़ी में जिला पंचायत क्षेत्र 05 के प्रत्याशी रजनी सतीश चौरे ने बीते दिनों शिवांगी चतुर्वेदी के द्वारा दिए गए बयान बाजी के कटाक्ष करते हुए। कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कौन किसकी सेवा कर सकती है सबको पता है कि मैं 12 साल से राजनीति से जुड़कर कैसे सेवा कर रही हु। अपने जनपद क्षेत्र सहित अपने आसपास के गांव में सहित पूरे छुरा ब्लॉक में हर जगह दौरा की है।अभी वन सभापति के साथ साथ महिला बाल विकास की सदस्य और कृषि स्थाई समिति की सदस्य हु।
और मैं अच्छे से जानती हूं की मूलभूत सुविधाओं की जरूरत आम जनता को है ना कि झूठे बयान बाजी की,, भ्रामक जानकारी फैलाकर मेरे खिलाफ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।मुझे खुद पर भरोसा है तभी तो मैं अकेली अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे मतदाताओं के आशीर्वाद से जीत हासिल करूंगी पर शिवांगी चतुर्वेदी को खुद पर भरोसा नहीं है तभी तो भाजपा नेताओं की लंबी कतार दिखा कर वाहवाही लूटने लगें हैं।अपनी कुछ पहचान नहीं बना पाई हैं इसलिए भाजपा की अधिकृत होने का इंतजार कर रही है।आदिवासी विकासखंड छुरा की जनता इतनी मूर्ख नहीं है अच्छे से भले बुरे की पहचान करते है। इन्हें खुद भाजपा से टिकट पाने की हड़बड़ी है और जाने क्यों अभी तक इसे अधिकृत नहीं किया है। अभी तक इनको समर्थन नहीं मिला है। और अभी से ही गलत बयान बाजी कर रही है साफ-साफ समझ आ रहा है कि मेरी बढ़ती लोकप्रिय को पचा नहीं पा रही है और गलत जानकारी लोगों के सामने पेश कर रही है जबकि अंचल के मतदाता जानते हैं कि इस चुनाव में बड़े-बड़े राजनीतिक पार्टी को नहीं देखते आम जनता से जुड़ेने वाले प्रत्याशी को आम जनता चुनती हैं ।और सेवा का मौका देता है।जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिलाओं के आरक्षित है ऐसे में अगर मैं यहां से चुनकर आती हूं तो संभवत अध्यक्ष पद का दावेदारी करूंगी और अध्यक्ष बन अपने क्षेत्र सहित पूरे जिला के विकास करूंगी।इसी बात को इन लोग पचा नहीं पा रहे हैं। और क्षेत्र क्रमांक 5 के मतदाताओं को एक बार फिर जिला जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र के पूरे जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है । सतीश चौरे ने बताया की शिवांगी चतुर्वेदी का पति शासकीय सेवक पटवारी पद पर है और चुनाव प्रचार कर रहे हैं इसकी जानकारी हमे मिल रहा है ।और इसकी शिकायत बहुत जल्द चुनाव आयोग को करेंगे। चुनाव प्रचार करना है तो पटवारी पद को छोड़ दे।चुनाव लड़े और प्रचार करे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *