इस बार सातवें नपा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे पाटन के मतदाता

तीन बार कांग्रेस,दो बार भाजपा एवं एक बार बार निर्दलीय नपा अध्यक्ष पद पर पदस्थ रहे

संदीप मिश्रा

पाटन। नगर पंचायत पाटन के इतिहास के अनुसार सन 1984 में जब नगरीय निकाय का गठन हुआ तो पाटन की नगर पालिका का  दर्जा दिया गया था जिसके मनोनीत अध्यक्ष बंसी लाल  शुक्ला (अब स्वर्गीय)बनाए गए थे  कुछ ही दिन बाद पाटन को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया गया।

उसके बाद सन 1994 से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें पार्षदों के मत से अध्यक्ष का चुनाव होने लगा जिसमें प्रथम कांग्रेस के विजय चंद देवांगन (अब स्वर्गीय)अध्यक्ष बने थे श्री देवांगन सन 1998 तक उनका कार्यकाल रहा पर पार्षदों के द्वारा अविश्वास जताने पर पद से हटना पड़ा था तब सन 1998 से 1999 तक भवन देवांगन कार्यकारी अध्यक्ष रहे।

सन 1999 से सीधे जनता से अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई इस चुनाव में भाजपा से कृष्ण कुमार भाले,कांग्रेस ने हेमंत देवांगन को प्रत्याशी बनाया था पर कृष्णा भाले के बड़े भाई राम प्रताप भाले ने भाजपा से बागी होकर एवं अपने भाई के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसमें भाजपा के मत विभाजन होने से कांग्रेस के हेमंत देवांगन नपा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जो 2004 तक अध्यक्ष बने रहे

2004 में फिर से भाजपा ने कृष्ण कुमार भाले के ऊपर विश्वास जताया कांग्रेस ने हेमंत देवांगन पर अपना दाव लगाया इस समय भवन देवांगन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था जिसमें भाजपा के कृष्ण कुमार भाले को जनता ने नपा अध्यक्ष के कुर्सी में 2009 तक बैठाया था।

2009 के चुनाव दिलचस्प रहा इस बार पाटन नपा महिला के लिए आरक्षित हुआ था जिसमें भाजपा ने हेमलता देवांगन (अब स्वर्गीय)को मौका दिया था तो कांग्रेस ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप की पत्नी मीना कश्यप ( अब स्वर्गीय ) को टिकिट दिया था पर इस समय उपासना चंद्राकर ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था जनता ने निर्दलीय उपासना चंद्राकर को अध्यक्ष का पद सौंपा था।

2014 से 2019 के चुनाव में भाजपा से कृष्णा भाले कांग्रेस से पुरुषोत्तम कश्यप एवं प्रकाश बिजोरा निर्दलीय चुनाव लडे थे जिसमें भाजपा के कृष्णा भाले को विजय श्री प्राप्त हुआ था।

2019 से 2024 तक भूपेंद्र कश्यप नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष रहे इस समय पार्षदों ने अध्यक्ष का चुनाव किया था इस बार 2025 में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ है कांग्रेस ने लक्ष्मी पटेल ,भाजपा ने योगेश निक्की भाले को प्रत्याशी बनाया है तो होरीलाल देवांगन भी मैदान में है देखते है किसके सिर में जीत का सेहरा बंधता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *