आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक में होंगे शामिल…जिला व जनपद सदस्यों के आवेदन लिए जायेगे

पाटन ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन व ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगाव- आर की बैठक आज 29 जनवरी को चार जगहों पर रखी गई है। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा होगी। बैठक में जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कार्यकर्ता शामिल होगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक सुबह 11 बजे से मोहन साहू निवास (झीट) जिसमें संबधित क्षेत्र जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की बैठक होगी। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमाक 9 की बैठक 12 बजे सीताराम वर्मा निवास (फुंडा )। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमाक 11 की बैठक दोपहर 1 से बजे जितेंद्र बंछोर निवास (दरबार मोखली)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 समय दोपहर 2 बजे सुनीता चन्द्राकार निवास जामगांव(आर) में होगा। बैठक में जनपद पंचायत,जिला पंचायत सदस्य के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन दे सकते है। ब्लॉक अध्यक्षगणों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *