पाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के अधिकृत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

  • नामांकन रैली में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन में आज कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों अध्यक्ष/पार्षदगणों द्वारा मां महामाया का आशीर्वाद लेकर नामांकन भरा गया।
महामाया मंदिर से आशीर्वाद लेकर बाजे गाजे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण पटेल, पार्षद प्रत्याशी प्रदीप वर्मा, महेंद्र पंडरिया,नीरज देवांगन,पिंकी कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप,अनीता सरजू साहू, वीणा ठाकुर, आभाष दुबे, मनोज कुर्रे, बीरेंद्र कौशिक, हरीश देवांगन,योगिता पटेल,लता वर्मा, दीपक यादव रमेश ठाकुर एक साथ एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जवाहर वर्मा,पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग अश्वनी साहू, जोन प्रभारी सालिक साहू,दर्शन सिंह,तरुण बिजोर,मोती बघेल, संदीप कश्यप,नीरज सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *