छत्तीसगढ़ के शिल्प एवं संस्कृति का संवर्धन कर रहा हमर हटरी – प्रेमदास शास्त्री साहेब

दुर्ग। त्रि दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम ज्ञान यज्ञ का आयोजन
दिनांक 24, 25 व 26 जनवरी 2025 को वार्ड-52 बोरसी दुर्ग (छ. ग.) में किया जा रहा है l द्वितीय दिवस श्री प्रेमदास शास्त्री साहेब जी की पावन उपस्थिति, जीविका स्व सहायता समूह बोरसी द्वारा संचालित प्रतिष्ठान हमर हटरी, आर के मार्ट के ऊपर, बोरसी में हुआ l उपस्थित संतजनों का जीविका समूह के अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू (लल्ली ) एवं पदाधिकारियों द्वारा गुरु वंदना करते हुये चरण पूजन किया गया l साहेब ने आशीष वचन देते हुये जीविका समूह के बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की l उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ का एक मात्र प्रतिष्ठान है जो महिला समूह द्वारा संचालित है तथा बेरोजगार महिला एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण व रोजगार देते हुये छत्तीसगढ़ के शिल्प एवं संस्कृति का संवर्धन कर रही है l यहाँ छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिल्प जैसे पैरा आर्ट, जूट आर्ट, ढोकरा आर्ट, बेलमेटल, कोसा शिल्प, मटपरई शिल्प, गोदना शिल्प का अनुपम संग्रह है l यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम से सम्बंधित सजावटी सामग्री भी उपलब्ध है l समूह की अध्यक्ष ललेश्वरी जी एवं टीम को मै आशीर्वाद एवं मंगल कामना करता हूँ l इस अवसर पर समूह के सलाहकार शिक्षक नरोत्तम साहू ने साहेब को साल एवं श्रीफल भेंट कर चरण वंदन किया l समूह के बहनो ने धान से बने इको फ्रेडली तिरंगा बैच से संत मंडली का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *