जोगी कांग्रेस को लगा एक और झटका जोगी के बेहद करीबी रहे योगेश तिवारी ने दिया इस्तीफा

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के वरिष्ठ नेता योगेश तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। योगेश ने अपना इस्तीफा पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित जोगी को सौंप दिया है। अमित जोगी ने योगेश तिवारी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। योगेश तिवारी ने इस्तीफा देते हुए जो कहा है वो जेसीसीजे के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं अमित जोगी ने योगेश के इस्तीफे को स्वीकरते हुए ट्वीट किया है- 

आपका इस्तीफ़ा मैं बहुत दुःख के साथ स्वीकार करते हुए @jantacongressj की कोर कमिटी को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर रहा हूँ। आप भले ही दल का नहीं लेकिन जोगी परिवार के दिल का हिस्सा हमेशा रहेंगे. स्वर्गीय पापा @ajitjogi_cg जी और मेरे परिवार को सुख-दुःख में आपने निःस्वार्थ भावना से बहुत कुछ दिया है और मुझे पूरी आशा है कि ये प्रेम आगे भी बना रहेगा. मम्मी, ऋचा और मैं आपके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हैं. भाभी और बच्चों को खूब सारा प्यार।

गौरतलब है कि योगेश तिवारी स्वर्गीय अजीत जोगी के बेहद करीबी रहे हैं। योगेश अजीत जोगी से तब जुड़े रहे हैं, जब वे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद से वे लगातार हर मोर्चे पर जोगी के साथ साये की तरह डटे रहे। अजीत जोगी ने उन्हें 2008 में विधानसभा रायपुर दक्षिण से टिकट भी दिलवाया था। लेकिन योगेश चुनाव हार गया था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के रूप में अजीत जोगी ने जब कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी, तब योगेश तिवारी उनके हर फैसले में अग्रणी रहे। जोगी उन्हें अपनी पार्टी से 2018 में बेमेतरा विधानसभा से उम्मीदवार भी बनाया था। हालांकि योगेश यह चुनाव भी नहीं जीत सके। जोगी जब तक योगेश उनके साथ हमेशा खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *