छुरा :- वर्तमान समय में व्याप्त कोरोना महामारी से बचने हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है जिला गरियाबदं में कोरोना से बचाव हेतु गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद टी .आर . कंवर के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आम नागरिकों तथा व्यापारियों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करने समझाईस देने नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है ।
इसी कड़ी में आज सुबह 10 बजे से नगर के छुरा में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत , तहसीलदार घनश्याम जंगघेल , नायब तहसीलदार अब्दुल वसीम सिध्दिकी , व थाना स्टाफ कर्मचारियों के सयुक्त टीम द्वारा चौक शिव चौक में आम नागरिकों एव व्यापारियों द्वारा बिना मास्क लगाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 30 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई भविष्य में नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कठोर कार्यवाही / समझाईश जारी रहेगा । ताकि कोरोना जैसे महामारी से बचाव हेतु लडाई लडा जा सकता है ।
