नगर पंचायत पाटन की चुनावी सरगर्मी अब बढ़ने लगी है भाजपा कांग्रेस के दवरदारों की लिस्ट भी बढ़ते जा रहे है । आगमी नगरीय निकाय की चुनाव में महापौर, अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से आम मतदाता के व्दारा होगा सभी निकाय से दावेदारी अपने पक्ष से कर रहे है, इसी परिपेक्ष्य में नगर पंचायत पाटन से एक नाम जनता की जुबान से उभर रहा है जो लगातार दो बार के पार्षद भी रह चुके है । पढ़े लिखे भी है हर विषय पर अपनी पकड़ रखते हुए चर्चा भी करते रहते है और गम्भीरता से विषय को समझकर सुझाव देते हुए अपने निकाय परिषद में अन्य पार्षदों की सहमति बनाते हुए कार्य को अंजाम देते है । पाटन नगर पंचायत के वार्ड 14 खोरपा वार्ड के पार्षद लीलाधर वर्मा इन्हीं सब गुणों के कारण नगर में अपनी एक छाप छोड़े है जिसके कारण से कांग्रेस पार्टी के लोग व वार्डवासी भी दबे जुबान से अध्यक्ष के लिए श्री वर्मा के नाम का प्रस्ताव लाने तैयार है । लेकिन देखना है कि लीलाधर वर्मा अध्यक्ष लड़ेंगे या पार्षद क्योकि उसका उनके पार्षदी के लिए भी खुला हुआ है । लीलाधर वर्मा इस पंचवर्षीय के पहले 2014-2019तक नेताप्रतिपक्ष की भूमिका बखूबी निभा चुके है । जिसके कारण निकाय में 6 पार्षद से बढ़कर 12 तक पहुचने में एक किरदार इनका भी है, जो लगातार निकाय की गलत नीतियों और निकाय के फैसलों को लेकर आम जनता से विरोध की स्वर मुखातिब करते रहे
अभी तक लीलाधर वर्मा जी अपनी दावेदारी के सम्बन्ध में मीडिया में कोई सन्देश नही दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी भी उनके निर्णय से सोचने पर मजबूर हो सकते है । नगर क्षेत्र में चर्चा है,एक ईमानदार और मिलनसार व्यक्तित्व साथ सच्चाई के साथ न्याय न्याय करने वाले पाटन नगर निकाय को आगे बढ़ाने की क्षमता रखने वाला व्यक्तित्व की चर्चा में लीलाधर वर्मा पार्षद वार्ड 14 खोरपा की नाम की चर्चा बना हुआ है ।
पाटन निकाय की राजनीति इनके विचारों से बहुत कुछ बदल सकता है निकाय की आय स्रोत बढ़ाने इनके पास दो पंच वर्षीय अनुभव से पाटन सवरेगा । वर्मा जी भूपेश बघेल से 30 साल पहले से उनके पहले चुनाव से चूड़े हुए है लेकिन वर्मा कभी भी गुटबाजी में नही चले कांग्रेस की नीति को लेकर ही पार्टी हित मे काम करते रहे ये भी इनकी एक पहचान है, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष ही पहचान है ।
