पाटन,,प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद आयोग एवं मंडलों में अध्यक्ष मनोनीत करने का कार्य प्रारंभ हो गया हुई इसी तारतम्य में योग आयोग के अध्यक्ष पद पर रूप नारायण सिन्हा को योग आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है श्री सिन्हा पाटन विधान सभा के ग्राम कुम्हली के मूल निवासी है योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बेहतर एवं मजबूती से कार्य कर रही हुई कार्यकर्ताओं से बेहतर सामंजस्य के लिए मंत्रियों को निर्देशित किया गया है जिससे कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य रहकर शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी श्री सिन्हा ने कहा कि सुविधा केंद्र बनाए गए जो वार्ड स्तर के समस्या को अवगत करा सकते है
योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा के प्रथम नगर आगमन होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान एवं बधाई दिया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहु,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहु,मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,महामंत्री अखिलेश मिश्रा,हरिशंकर साहु, पार्षद योगेश निक्की भाले,नितेश तिवारी,निशा सोनी,किरण बंछोर, सत्य प्रकाश राघव,केवल देवांगन, राजा शर्मा,अनिकेत मिश्रा, राधे श्याम यादव,प्रकाश बिजौरा,किरण बंछोर के अलावा अन्य उपस्थित रहे
