देवरीबंगला/ सोमवार को कोसरिया पटेल मरार समाज देवरीबंगला के लोगों ने मां शाकंभरी जयंती पर महिलाओं ने कलश यात्रा तथा ग्रामीणों ने शोभा यात्रा निकाली। समाज के अध्यक्ष दुलेश्वर पटेल,सुकचंद पटेल,जेढु पटेल व गोपी पटेल ने मां शाकभरी की आरती की। महिलाओं ग्रामीण व बच्चों गली भ्रमण कर शोभायात्रा तथा कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने घर-घर मां शाकंभरी की पूजा आरती कर घर एवं परिवार की समृद्धि की कामना की। समाज ने पंडित कान्हा महाराज सुरसुली से पूजा पाठ कराया। समाज द्वारा ग्रामीणों के लिए खीर पुङी की व्यवस्था की। मां शाकंभरी जयंती पर पुनाराम पटेल, नेतूराम पटेल, पुनीत पटेल, कलश पटेल, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, लेखुराम ठाकुर, फत्तेराम ठाकुर भगवती ठाकुर,मोतीराम,केशव निषाद, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
मरार समाज ने शाकंभरी जयंती पर शोभायात्रा निकाली
