नगर पंचायत उतई में प्रशासक के रूप में तहसीलदार गुप्ता ने कार्यभार संभाला


उतई। नगर पंचायत उतई के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब यहां पर प्रशासक कार्यभार संभालेंगे। राज्य सरकार के नगर पंचायत उतई के प्रशासक के रूप में दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। दिनांक 06/01/2025 दिन सोमवार को तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान सीएमओ राजेन्द्र नायक, उपअभियंता आशीष कुमार भारती, सहा. राज. निरीक्षक अंकालू राम साहू सहित नगर पंचायत उतई के कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *