छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के राजमंत्री केदार कश्यप के सुपुत्र हिमांशु कश्यप का चयन भारतीय बैंको में से एक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में पी.ओ.(प्रोबेशनरी ऑफिसर) के पद पर हुआ है।
हिमांशु कश्यप शुरू से ही मेघावी छात्र रहे है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पहली से पाचवी तक पाटन के रेसी एवं डॉलफिन इंटरनेशनल स्कूल में किया, उसके बाद केंब्रिज स्कूल कुम्हारी परसदा में फिर कक्षा-8वीं से 12वीं तक शारदा विद्यालय रिसाली भिलाई में अध्ययनरत रहे और मैरिट सूची में नाम दर्ज कर अपना परचम लहराया है।उसके बाद आपने उच्च शिक्षा हेतु (भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) बी.आई.टी. दुर्ग में इलेट्रिकल ब्रांच से प्रथम श्रेणी में डिग्री हासिल किया। आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से कालेज मैनेजमेंट के द्वारा आपकी 8 सेमेस्टर की पूरी फीस वापस कर दी गई।आप घर की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एम टेक नही करने का निर्णय लिया। और अंतिम सेमेस्टर से ही घर पर रह कर बैकिंग सेक्टर में तैयारी शुरू कर दी। बी.आई.टी.पास आउट होने के तुरंत बाद सबसे पहले वैकेंसी आर आर बी क्लर्क एवं पी.ओ.का परीक्षा भिलाई एवं रायपुर में दिया। जिसमें आल इंडिया में 1200 पदों के लिए लगभग छप्पन लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए। जिसका परिणाम 1 जनवरी 2025 को घोषित किया गया। जिसमें दोनों ही परीक्षा क्लर्क एवं पी.ओ.(प्रोबेशनरी ऑफिसर)के पद पर पहली ही प्रयास में चयनित हुए। और आपके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता से परिवार के साथ साथ समाज भी गौरवान्वित हुआ है।हिमांशु कश्यप के इस उपलब्धि के लिए बधाई और उम्मीद है कि यह और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर एक कदम साबित होगी। आपकी कड़ी मेहनत,निष्ठा और लगन से ही उपरोक्त पदों पर सफलता प्राप्त हुआ है।
आपके बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर में चयनित होने पर छ. ग.म.कु.क्ष.समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप, राजप्रधान युगल आडिल, जवाहर वर्मा, महेन्द्र वर्मा चंगोरी, देवेन्द्र वर्मा,महेन्द्र वर्मा देवादा, मेहत्तर वर्मा, सीताराम वर्मा,रूपेन्द्र वर्मा, अमरचंद वर्मा, कौशल आडिल, शरद बघेल, कृष्णा वर्मा, पुरेन्द्र वर्मा, बीरेन्द्र बंछोर,बलराम यादव सेलूद, रमन टिकरिहा, भेद वर्मा, राजू वर्मा, बलराम वर्मा, कृष्णा भाले, हेमंत देवांगन, बलदाऊ भाले, श्रीकांत देवांगन, खूबचंद देवांगन, लीलाधर वर्मा, प्रकाश बिजौरा, होरी देवांगन, सरजू साहू, राकेश,आडिल, किशोर वर्मा, नीलमणी वर्मा,किशोर वर्मा दानेश्वर वर्मा पन्दर, मुकेश वर्मा उतई,मोरध्वज वर्मा,रविन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत उतई,डॉ.प्रह्लाद वर्मा पार्षद उतई,बिरेन्द्र वर्मा, लीलेश वर्मा दिनेश वर्मा,उर्वशी वर्मा, जयश्री वर्मा, देवनारायण साहू, मनोज साहू, छबिश्याम देवांगन, कमलेश वर्मा,टिकेन्द्र वर्मा खर्रा, मोती बघेल, डॉ.मुनेंद्र बिसेन,चुम्मन सिन्हा, रवि कम्प्यूटर पाटन सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।
