पाटन। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के सदस्य कौशल वर्मा एवं सोहन साहू के मार्गदर्शन में ग्राम देवादा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पावन धरा को हरा भरा करने के उद्देश्य से समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर जैसे स्कूल , बांध, बाजार चौक , तालाब , सड़क किनारे आदि जगहों पर बादाम , नीम , पीपल, बरगद, अशोक , गुलमोहर आदि का पौधा रोपण करते आ रहे हैं। इसी क्रम में हरेली पर्व के उपलक्ष्य पर हाई स्कूल देवादा तथा बाजार चौक, मुक्तिधाम तथा बांध में 20 छायादार एवम फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा संरक्षण हेतु ट्री गार्ड लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया । साथ ही लोगो को सन्देश दिए कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है उन्हें संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है ।
इस अवसर पर कौशल वर्मा , सोहन साहू, राजेन्द्र वर्मा, सूर्या साहू , अनिल , पोषण विश्कर्मा, मुकेश , पंकज, हिमेश , देवनारायण, हर्ष, दीपेश , महेन्द्र सेन , प्रशांत एवं ओमप्रकाश उपस्थित थे।
