पाटन। पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को ग्राम सेलूद के शीतला मंदिर तालाब से जल लेकर सेलूद राइस मिल में स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पुजा अर्चना किया गया । ग्राम सेलूद के ग्रामीणों द्वारा आज सावन मास में भगवान भोलेशंकर को प्रसन्न कर गाँव में सुख समृद्धि की कामना के लिए पुजा अर्चना किया गया ।ग्राम के लोग सर्वप्रथम शीतला तालाब से कांवर में जल लेकर भगवान भोलेशंकर का भजन कीर्तन करते हुए पाटन चौक के भोलेबाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया । कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल कांवर यात्रा व पुजा अर्चना में शामिल हुए साथ ही जामुन के पौधे का रोपण कर हरेली पर्व के अवसर पर गेडी भी चढ़ा ।

कार्यक्रम में उपस्थित दंपत्ति राजू साहू व केंवरा साहू दोनों का जन्मदिन आज ही था दोनो ने पौधे रोपे जन्मदिन को यादगार बनाने । श्री बघेल ने हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के हर व्यक्ति को जीवन मे एक पेड़ लगाकर उनकी संरक्षण करना चाहिए। ।इस अवसर सांसद दुर्ग विजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकर सरपंच खेमिन साहू, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ,लोकमणी चंद्राकर, पोषण वर्मा ,राजा पाठक ,प्रकाश चन्द्राकर,तारेन्द्र बंछोर रमेश देवाँगन, अशोक जैन, लवण बंजारे, मदन वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, यशवंत सेन,मुक्तूराम साहू,लता सोनवानी,भोज साहू,पुष्पा साहू,सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

