खबर हेमंत तिवारी
पांडुका/ तौरंगा जलाशय से हर साल की भांति इस साल की रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर विधायक रोहित साहू से पांच गांव के किसानों ने मिलकर पानी देने की मांग की जिस पर विधायक साहू ने किसानों को फूल गारंटी दिया कि थोड़ा इंतजार करे सिंचाई के लिए आप लोगों को पानी दिया जाएगा ये आपका हक और अधिकार है। जिस पर किसानों विधायक रोहित साहू का धन्यवाद किया,मिलने गए किसानों में मुख्य रूप से लालजी साहू सरपंच प्रतिनिधि रवेली पुखराज साहू दीपक ध्रुव अध्यक्ष ग्राम विकास समिति मुरमुरा, वेदराम साहू ,मोहन ध्रुव, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति सांकरा ,भागवत ध्रुव द्वारका कश्यप अध्यक्ष ग्राम विकास समिति रवेली ,नूतन साहू सचिव ग्राम विकास समिति रवेली ,सहित गाड़ाघाट से उपसरपंच बिसु राम साहू भूपेंद्र साहू तेजराम साहू उत्तम राम साहू ग्रामीण मौजूद रहे
