,,छत्तिसगढ़ विश्वविद्यालय पेंशनर्स कल्याण समिति,,के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों ने विगत दिनों एक बैठक कर निम्न बिंदुओं पर चर्चा कर अपनी समस्या को रख कर वि वि को पत्र देने का निर्णय लिया जिसमें मुख्य रूप से
01,,,, सभी लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण
28 फरवरी तक किया जाय
02,,,,, बंद किये गए पेंशन प्रकोष्ठ पुन्ह प्रारम्भ किया जाय
03,,,,, सेवानिवृत सिनीयर सिटिजनों के आमोद प्रमोद
के लिए एक कक्ष आबन्टित किया जाए
उक्त तीनों पत्र हमारे विधायकों को कार्य परिषद सदस्यगण को देकर हमारी मांग पूरी कराने के लिए निवेदन करते हुए नये वर्ष की शुभ कामनाएं और बधाई देने का निर्णय लिया गया, इनमें पुर पुरंदर मिश्रा रायपुर उत्तर , गुरु खुशवंत साहेब आरंग , मोती लाल साहू रायपुर ग्रामीण, ये तीनों सदस्यगण रायपुर में ही रहतें हैं, इन तीनों से सेवानिवृत कर्मचारीगण मिलकर बधाई देते हुए शुभ कामना देंगें l
इसके साथ ही दो और सदस्यों को अगली कार्य परिषद की बैठक के पूर्व मिलकर बधाई देंगे l इनमें रोहित साहू राजिम और योगेश्वर राजू सिन्हा हैं l

ज्ञातब्य है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा की ओर काम कर रहे हैं वहीं हमारा
छत्तीसगढ़ प्रदेश के डबल इंजन की सरकार के प्रदेश के सबसे पुराने पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के द्वारा मे 1 अप्रेल 2024 से सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियो को सातवें वेतनमान के आधार पर नगदीकरण का भुगतान किया गया किया है l
विदित हो कि रविशंकर शुक्ल वि वि से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचरिओ के साथ कुछेक कर्मचारियो को छठवें वेतनमान में और कुछेक कर्मचारियो को सातवें वेतन मान के आधार पर अर्जित अवकाश नगदीकरण के अंतर की राशि का भुगतान किया गया ऐसा भेदभाव वि वि द्वारा किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है l शेष बचे कर्मचारियो को मकर संक्रान्ति के पूर्व भुगतान किया जाये l
कुलपति और कुलसचिव को बधाई देने के लिए प्रतिनिधि मंडल में श्रवण सिंह ठाकुर , बसंत अवसर,
तीर्थ राम यादव, शिरिष तृवेदी,कोमल प्रसाद राठौर, सोनसाय ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, गणेश राम यादव, अलख राम साहू, राम खिलावन यादव आदि थे l
