अमलेश्वर एक बार फिर होगा शिवमय…कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने दी सहमति

पाटन। विकास खंड पाटन के नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में मई 2024 में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा समर्पण शिव महापुराण की कथा का आयोजन सम्पन्न हुआ था। रायपुर के सेजबाहर में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 24 दिसम्बर से था आज 30 दिसम्बर को कथा का सम्मान हुआ। कथा समापन के पश्चात शिव महापुराण कथा अमलेश्वर के आयोजक एवं दुर्ग जिला पंचायत के सभापति मोनू मोरध्वज साहू ने पंडित प्रदीप मिश्रा से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर में मिलकर विदाई दिए और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री साहू ने अमलेश्वर क्षेत्र में फिर से शिव महापुराण कथा करवाने की निवेदन किया जिसे श्री मिश्रा ने अपना सहमति प्रदान किया। कथा की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *