पाटन। लोधी समाज जातिगत जनगणना को लेकर लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष बनाऊ सिंह वर्मा व युवा जिलाध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में दुर्ग जिला के सर्किलो मे जाकर जनगणना फार्म को लेकर धमधा सर्किल अध्यक्ष ढालू सिंह वर्मा, बोरी सर्किल अध्यक्ष नन्दलाल वर्मा अहिवारा सर्किल अध्यक्ष खोमन पटेल से मुलाक़ात कर जनगणना को अतिशीघ्र पूरा करने सहित अन्य सामाजिक विषयो पर चर्चा हुआ।
जिलाध्यक्ष रवि सिंगौर ने बताया की बहुत जल्द जिला के सभी सर्किलो मे युवा सर्किल अध्यक्षों की घोषणा किया जायेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री उधो सिंह जंघेल, जिलाउपध्यक्ष बसंत सिंगौर, युवराज पटेल, बिच्छू वर्मा, दुर्योधन वर्मा,सहित अन्य सामजिक जन मौजूद रहे।
लोधी समाज के सामाजिक जनगणना का सभी सर्किलों में फार्म वितरण किया गया
