भांचा श्रीराम हम सबके आराध्य…अशोक साहू

निपानी में त्रिदिवसीय मानस महोत्सव का हुआ शुभारंभ!

पाटन।संगीत मानस मंडली एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में मानस महोत्सव के 26वें वर्ष का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के बाद पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार,पूजा अर्चना पश्चात अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग अध्यक्षता कामिनी कौशिक जिलाध्यक्ष मा.से केंद्र धमतरी ने किया।विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,नीरा पुलस्य साहू सरपंच,सीता अनिल सिन्हा सरपंच,भविष्य जैन युवा कांग्रेसी,गजानंद साहू समाजसेवी ने सिया रामचंद्र,हनुमान जी महराज की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित किए।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने भांचा श्रीराम हम सबके आराध्य देव है।पौराणिक कथाओं में हमारे छत्तीसगढ़ महतारी की कोरा में अनेक स्थलों पर देवताओं का वर्णन है।
धार्मिक,आध्यात्मिकता, सामाजिकता,संस्कार के लिए मानस महोत्सव का आयोजन हमें और हमारे नई पीढ़ी को सिख देने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा सियारामचंद्र जी हम सबके कण कण में बसे है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामवनपथ गमन के माध्यम से हमारी आस्था को सुदृढ़ करने का काम किया था,लेकिन वर्तमान परिस्थिति में हमारी धार्मिक आस्था,सामाजिक भावनाओं,संस्कृति,परंपरा को ठेस पहुंचाने वाले कार्य हो रहे हैं।हम सबको हमारी संस्कृति,परंपरा के साथ हमेशा धार्मिक,सामाजिक आयोजनों में सहभागिता देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर भोजराम रघुवंशी,कुंजबिहारी सिन्हा,बहूर निषाद,लतखोर यादव,शोभाराम सिन्हा, जोगेंद्र सिन्हा,प्रेमलाल सिन्हा,लल्ला सिन्हा,राहुल रघुवंशी,ओमप्रकाश रघुवंशी, धनेश सिन्हा,गौरव सिन्हा,दिनेश सिन्हा,ऐश्वर्य ठाकुर,जयप्रकाश सिन्हा,हेमन्त सिन्हा,रामकृष्ण सिन्हा,इतवारी ठाकुर,खोमन सिन्हा,योगेश सिंह ठाकुर,डॉ.थानेश्वर सिन्हा,रणधीर निर्मलकर, दुलार यादव,दुकालु निषाद आयोजक समिति सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *