पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लॉक में हरेली त्यौहार के अवसर पर गोधन न्याय योजना की शुरुवात किया। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने 98 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। नगर पंचायत पाटन में मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 17 किलो गोबर खरीद कर गोधन न्याय योजना कि शुरुवात की गई।
मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी किसान योजना के अंतर्गत आर्थिक मंदी के बाद भी किसानों को 1500 करोड़ की पहली क़िस्त दिया। राजीव गांधी जी के जयंती पर किसानो के खाता में रुपये डाला गया। इस साल तीजा,गणेश पूजा भी होगा। प्रदेश में लॉकडाउन में भी मनरेगा के काम चला। साथ ही इस बार 15 दिन में भुगतान किया गया। वनवासियो का महुआ खरीद गया । स्व सहायता समूह के माध्यम से महुआ को 30 रुपया में खरीदा गया। लघु वन उपज की खरीदी गई घर घर चावल पहुंचाया गया। पुलिस की छबि भी सुधरी है। कोरोना काल मे मानवता को सर्वोपरि रखा। हर विभाग ने कोरोना में सेवा का काम किया है। कोरोना से हमारा प्रदेश अभी भी सुरक्षित है आगे भी सावधानी रखना है। कोरोना एक समाज सुधारक के रूप में सामने आया है।
प्रदेश में 2400 गौठान बना है सभी जगह गोबर 2 रुपया में खरीदना तय हुआ है, अब गोबर भी कीमती हो गई है। गोबर खरीदी से गरुवा की व्यवस्था में भी सुधार होगा। गोबर खरीदी के लिये गोबर कार्ड बनेगा। पशुपालक को 15 दिनों में बैंक से भुगतान किया जाएगा।मंच संचालन अश्वनी साहू ने किया आभार प्रदर्शन हेमंत देवांगन ने किया।
मौके पर ओएसडी आशीष वर्मा, नगर पंचायत नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप,बलदाऊ भाले, सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष् अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम, जवाहर वर्मा,रामबाई सिन्हा,कमल किशोर, केदार कश्यप, नंदू बिजौरा,अर्पिता आभास दुबे, पुरुषोत्तम कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे।
