पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत मर्रा में सोमवार से गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में गोबर खरीदी शुरू की गई। जिसमें आज 7 क्विंटल 4 किलो गोबर खरीदी की गई। मौके पर सरपंच पालेश्वर ठाकुर, शेखर वर्मा ( गौठान समिति अध्यक्ष) युगल कुमार ठाकुर (सचिव) होरी वर्मा, जवाहर राजपूत, महबूब खान, ,छन्नू लाल वर्मा ,नीलेश पटेल,सतीश कश्यप, नैनदास कोसरे, शिव यदु, तोरण यादव,मेवा वर्मा, पूनम वर्मा (रोजगार सहायक) खेदिया बाई सहित अन्य उपस्थित थे।
