रायपुर। छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा अनुशंसा पर विपिन कुमार वर्मा (डेविड)राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी समाज , श्रीमती दशमत जंघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ समस्त प्रदेश संगठन पदाधिकारीयों, सभी जिला अध्यक्ष गण, महिला पदाधिकारीयों के अथक प्रयास से 21 दिसम्बर 2024 को करनाल हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा डेविड की उपस्थित में छत्तीसगढ़ की सम्मान जनक उपस्थिति देखकर अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया।
अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से सामाजिक बंधु जनों की नियुक्ति की गई हैं, जो इस प्रकार है – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरवर जंघेल पूर्व विधायक (खैरागढ़), राष्ट्रीय महामंत्री भरत वर्मा (राजनांदगांव), राष्ट्रीय सचिव अरुण जंघेल (रायपुर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री हेतु राम वर्मा (बिलासपुर), नरोत्तम वर्मा (दुर्ग जिला), पीलाराम कौशिक (कबीरधाम जिला), राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमति चित्ररेखा वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (राजनांदगांव जिला), राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जंघेल (कोहका भिलाई नगर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र जंघेल (जिला रायपुर) की नियुक्ति किया गया।
सभी नवनियुक्त अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बधाई के साथ समाज में उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उक्त जानकारी दीपक जंघेल महामंत्री जिला लोधी समाज रायपुर छत्तीसगढ़ ने दी।
अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्तियां
