धारा सलोनी के लखन जंघेल ने लोधी समाज के लिए 11 डिसमिल जमीन दान में दिया, हरियाणा के करनाल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में किया सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ,युवा अध्यक्ष सुरेश सिंगौर,श्रीमति दशमत जंघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ ने जताया आभार


पाटन। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के धारा सलोनी गांव में रहने वाले लखन जंघेल ने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश की है । उन्होंने धारा एवं सलोनी के मध्य लोधी समाज के लिए 11 डिसमिल जमीन दान में दी है। उन्होंने यह घोषणा हरियाणा के करनाल शहर में आयोजित लोधीसमाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में की है। इसके बाद समाज के लोगों ने उनका ताली बजाकर सम्मान किया। साथ ही साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा विधायक उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दशमत जांघेल,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने भी उनका उत्साह बढ़ाया और सम्मान किया। बता दे की राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला में काफी सराहनीय कार्य हो रहा है और यही कारण है कि समाज के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए आज डोंगरगढ़ सर्किल में रहने वाले धारा सलोनी गांव निवासी लखन जंघेल ने अपना जमीन समाज के उपयोग के लिए दान में देने की घोषणा की है। इस अनुकरणीय प्रयास के लिए छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ने कहा कि निश्चित रूप से यह कार्य समाज के लिए काफी प्रेरणादाई है और समाज को आगे बढ़ाने में समाज के ऐसे ही दानवीर लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। इससे आगामी पीढ़ी को भी एक अच्छा संदेश जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से इस अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे सभी सामाजिक जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *