पाटन। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ग्राम पंचायत पतोरा में आज कार्यवाहक सरपंच का चुनाव गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें तनुजा साहू कार्यवाहक सरपंच निर्वाचित हुई।
चुनाव प्रक्रिया से पूर्व उपस्थित अधिकारियों से पंचों ने पूछा कि सरपंच के पद के लिए 2 दिनों में आदेश हो गया है लेकिन वार्ड क्रमांक 9 के पंच के निधन के 12 महीने बाद और वार्ड क्रमांक 18 के पंच पुरेन्द्र जांगड़े के इस्तीफा के बाद से 18 महीने से रिक्त है, लेकिन आज तक चुनाव क्यों नही हो पाया क्या किसी के राजनीतिक दबाव के कारण गांव के लोगो को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस पर अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन के नियम अनुसार यह चुनाव कराया जा रहा है।
कार्यवाहक सरपंच के लिए भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रभारी पूरन साहू की पत्नी वार्ड 14 की पंच आरती साहू द्वारा शक्ति केंद्र प्रभारी पूर्व उपसरपंच वर्तमान पंच टीकाराम देवांगन के प्रस्ताव में एवं समर्थक बूथ प्रभारी, पंच राजीव साहू के समर्थन में अपना नामांकन दाखिल किया वही दूसरे प्रत्यासी के रूप में वार्ड क्रमांक 4 की पंच तनुजा साहू के प्रस्तावक के रूप में वार्ड क्रमांक 1 के पंच गोपेश साहु एवं समर्थक वार्ड क्रमांक 17 के पंच इंदु देशलहरे के समर्थन से नामांकन किया।
कार्यवाहक सरपंच पद के चुनाव में 18 पंचों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें आरती पूरन साहू को 04मत मिले एवम तनुजा साहू को 14 मत मिले। तनुजा साहू 10 मतों से विजयी रहे। सरपंच चुने जाने के बाद पंचों ने तनुजा साहू का फूल माला और गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।
निर्वाचन के बाद पंच गोपेश साहू ने कहा कि गांव के विघ्न संतोषी लोग सरपंच, उपसरपंच एवं सामाजिक चुनाव में लगातार हार झेल रहे है इन लोगों के द्वारा गांव और ग्राम पंचायत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। इन लोगों के द्वारा गांव में घूमकर ये बता रहे है कि रॉयल्टी का पैसा हमने रोक लगा दी है दुर्ग जिले के सभी गांव का रॉयल्टी का पैसा आ गया है सिर्फ पतोरा को छोड़कर ये लोग विकास करने वाले नही विनाश करने वाले है।
पूर्व महिला सरपंच श्रीमती तारणी वर्मा का हम हमेशा से सम्मान करते है वो हमारे गांव के नीव को मजबूती दी है जिसकी सराहना भी हम बड़े मंचो पर करते आ रहे है वो कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही है कुछ छुटभैये नेता एक पूर्व महिला सम्मानित सरपंच को आगे करके अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे है ये बड़ी दुख की बात है।
मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच तनुजा साहू,उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच भोलू बंदे, संतोष सोनवानी, तकेश ठाकुर, मालती ठाकुर, रूखमणी ठाकुर , कुमारी साहू, देवसर देवांगन, बिमला बारले, इंदु देशलहरे, प्रतिमा धर्मगुडी, टीकाराम देवांगन, राजीव साहू, आरती साहू, गोपेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
