पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जरवाय में 6 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रानीतराई। ग्राम पंचायत जरवाय मे 6 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित थे। अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की।विशेष अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कमलेश नेताम,जनपद सभापति दिनेश साहू,डा ईश्वर निषाद,देवकुमार निषाद,सोहन जोशी जोन प्रभारी,डा डी आर शर्मा उपस्थित थे।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हम लोग किसानों के हितो मे अनेको कार्य किये हैं. क्षेत्र के विकास मे कोई गांव अछूता नहीं रहा आज भाजपा सरकार के आने के बाद विकास रुक गया है। एक भी गावों मे नए विकास कार्य नहीं आये हैं।आज क्षेत्र के जरवाय,केसरा,भनसूली, कौही के किसानों को लिप्ट एरिकेशन के माध्यम से सिचाई के लिए सुचारु रूप से पानी मिल रहा हैं. जिससे किसान खुश हैं. हमारी सरकार छत्तीसगढ़ मे छत्तीसगढ़ कि संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किये थे. छत्तीसगढ़ मे छत्तीसगढ़ी वातावरण का निर्माण किया गया था.आज वर्तमान सरकार किसानों युवाओं सहित सभी लोगो को ठगने का काम कर रही हैं।इस अवसर पर सरपंच हिरौदी ठाकुर,उपसरपंच सोमनाथ साहू,सचिव दीनबंधु यदु,शिवचरण चतुर्वेदी,रज्जू साहू,उमाशंकर निर्मल,शिवकुमार साहू,भीखम पटेल,संतराम साहू,पवन साहू,डा के के साहू,सुंदर यादव,भेदप्रकाश वर्मा,जगन्नाथ ठाकुर,यशवंत साहू,दाऊ पाटिल,सहित पंचगण व बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *