राजीव गाँधी गोद ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट में भ्रष्टाचार हुए जाँच में आहरण अधिकारी सीईओ को ही जाँच अधिकारी बनाना जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं सवाल?

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबन्द । गरियाबंद जिले के विकासखण्ड मैनपुर के राजीव गांधी के गोद ग्राम ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट में कराये गये विकास एवं निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार की जाँच एवं उचित कार्यवाही करने कलेक्टर और सीईओ जिला गरियाबन्द को ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा किया गया था। जिस पर जिला पंचायत के द्वारा जांच टीम गठन कर कार्यवाही कराया गया परंतु सीईओ जिला पंचायत गरियाबन्द ने अपने नीचे के अधिकारियों से निष्पक्ष जाँच करवाना चाहिये था, किन्तु ऐसा नहीं करके उसी विभाग के आहरण अधिकारी सीईओ नरसिंंग ध्रुव जनपद पंचायत मैनपुर को जाँच अधिकारी बनाया गया, जो अपने ही कारनामे भ्रष्टाचार के विरूद्ध कैसे जाँच करेंगे ? यह भ्रष्टाचार पर लगाम लगने में संदेह और प्रश्नचिन्ह लगते हैं ? और जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है ? यह बताना लाजिमी होगा कि ग्रामीणों ने राजीवगांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट में पूर्व सरपंच बनसिंह सोरी, सचिव प्रेमलाल ध्रुव और अधिकारियों के मिलीभगत करके लगभग 2 करोड़ 6 लाख रूपये का विकास एवं निर्माण कार्यों का कार्य कागजों बताकर भ्रष्टाचार किये जाने के 20 बिंदु पर जाँच कार्यवाही करने की माँग किये थे। जिला पंचायत सीईओ गरियाबन्द ने जिसे जाँच अधिकारी जनपद पंचायत सीईओ मैनपुर को बनाया था। जिसने 27 जून को जाँच की औपचारिकता निभाया उसमें भी एक बिन्दु इंदिरा आवास सात हितग्राहियों को आबंटित किये थे जिसके लिये सात लाख रूपये का आहरण किये थे। जिसे तत्कालीन सरपंच बनसिंह सोरी और सचिव प्रेमलाल ध्रुव ने डकार लिया और सात इन्दिरा आवास निर्माण में एक ढेला कार्य नहीं हुआ अर्थात एक बिन्दु में ही कार्य कागज में होने का भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं तो शेष 19 बिन्दु में स्वाभाविक लगता है ? यदि जिला प्रशासन गरियाबन्द निष्पक्ष जाँच के लिये अन्य एजेन्सी को जाँच अधिकारी बनाते हैं तो ही दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है ? किन्तु वर्तमान में बनायें जाँच अधिकारी से तो जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली पर ही उँगुली उठने लगी है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ताओं को ही परेशान करने की हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। आज भी आजदी के 73 साल बाद भी वन्यांचल के राजीव गाँधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट के लोगों का जीवन मुफलिसी में गुजर रहा है और सरकार ने थोड़ा बहुत मदद किया तो विकास के पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *