लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक टी.आर. कंवर के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन तथा संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया, उक्त मुखबीर के द्वारा आज सूचना दिया गया कि ग्राम मालगांव के संतराम निषाद पिता बलदाउ निषाद उम्र 35 साल निवासी मालगांव के द्वारा पैरी नदी के किनारे अवैध शराब बिक्री कर रहा है सूचना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचित कर रेड कार्यवाही कर आरोपी संतराम निषाद थाना गरियाबंद के कब्जे से 05-05 लीटर वाली 2 नग सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में भरा हुआ कुल 09 लीटर कच्ची महुआ शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर छग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गोपालराम साहू, आर. राकेश यादव, सैनिक मिथलेश सिन्हा, रविशंकर सोनवानी, महिला आर. श्रद्धा खूंटे की सराहनीय भूमिका रही।
