रानीतराई में 8 दिसम्बर को होगी सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों का सम्मान एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन समारोह


पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत रानीतराई में 8 दिसम्बर रविवार को दोपहर 1 बजे से कलामंच बस स्टैण्ड रानीतराई में विभिन्न विकास कार्यों स्टेडियम, यादव समाज (सामुदायिक भवन), कुम्हार समाज (सामुदायिक भवन) साहू समाज (सामुदायिक भवन), शुकवारी बाजार (सामुदायिक भवन) ग्रामीण हाट निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, मलजल अपशिष्ट प्रबंधन का लोकार्पण एवं पशु औषधालय, ओपन ग्रेवाटर (नाली निर्माण) का भूमिपूजन होगा साथ ही साथ सेवा सहकारी समिति दक्षिण पाटन के मनोनित प्राधिकृत अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है।
सरपंच निर्मल जैन ने बताया कि सुबह 11 बजे जागृति रामधुनी मंडली असोगा द्वारा रामधुनी का मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,अध्यक्षता हर्षा लोकमणी चन्द्राकरजि. पं सदस्य दुर्ग,विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, लालेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन,खेमलाल साहू मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन, राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि ज. पं. पाटन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *