पाटन। प्रिज्म कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान से रक्त दान एवं निशुल्क स्वस्थ परिक्षण शिविर का
आयोजन 07 दिसम्बर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रिज्म संसथान में किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि-श्रीमती रामकली यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता, छ.ग. गृह मंत्रालय, विशेष अतिथि-डॉ. डी एस रघुवंशी, एनएसएस समन्वयक, सीएसवीटीयू.भिलाई उपस्थित रहेंगे।
इस शिविर में नेत्र परीक्षण, दंत जांच, रक्त शर्करा, रक्त समूह, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप इत्यादि की निशुल्क जाच की जाएगी ।
शिविर में रुंगटा डेंटल कॉलेज से डा कर्णिका (डेंटिस्ट), डा मानसिंग यादव (सैलूद हॉस्पिटल),डा मनीष यादव (मेकाहारा ) एवं सईद अख्तर (नेत्र जांच ) अपनी सेवाए देंगे।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्त दान शिविर का सञ्चालन किया जायेगा। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष रुपेश कुमार गुप्ता,डारेक्टर श्रीमती ख्याति साहू, प्रिंसिपल श्रीमती सीमा कश्यप के मार्ग दर्शन में क्रियांवित किया जायेगा। संस्था के शिक्षक श्रीमती गुरदीप शर्मा एवं सागर शर्मा इस पूरे शिविर का सञ्चालन करेंगे ।इच्छुक लोग उपस्थित होकर इस निशुल्क स्वस्थ शिविर का लाभ ले सकते है।
प्रिज्म कालेज में 7 दिसम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
