* *छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का वार्षिक राज अधिवेशन उतई क्षेत्र के उतई नगर में 25 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा के परिपेक्ष्य में नगर इकाई के अध्यक्ष मोरध्वज वर्मा एवं उतई क्षेत्र प्रधान अरुण वर्मा, पूर्व नगर इकाई अध्यक्ष रवींद्र वर्मा सहित उतई क्षेत्र के संलग्न ग्राम- खोपली,पतो रा, डूंडेरा,डूमरडीह,देऊर झाल के स्वजतियो की कुर्मी भवन उतई में बैठक आयोजित किया गया
। जिसमें सर्वसम्मति से उतई में वार्षिक राज अधिवेशन कराने हेतु सहमति प्रदान किया गया। जिसकी प्रतिलिपि पाटन राजकार्यकरिणी को संप्रेषित किया गया। उपरोक्त आवेदन पर विचार करते हुए राजप्रधान युगल किशोर आडिल के द्वारा इस वर्ष आगामी 25 दिसंबर को होने वाले वार्षिक राज अधिवेशन को नगर इकाई उतई में आयोजित करने हेतु सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया गया जिस पर नगर इकाई उतई के स्वजतियो द्वारा राजकार्यकरिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। के पश्चात

दिनाँक 02 दिसंबर को राज कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ शासकीय दानवीर तुलाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के मैदान का स्थल निरीक्षण किया गया

जिसमें प्रमुख रूप से यूगल किशोर आडिल राजप्रधान, केदार कश्यप राजमंत्री, अरुण वर्मा क्षेत्र प्रधान,नगर इकाई अध्यक्ष मोरध्वज वर्मा, नगर इकाई महिला अध्यक्ष सुषमा वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, पूर्व नगर इकाई अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, प्रहलाद वर्मा, हितेश वर्मा, परमानंद वर्मा,महेंद्र वर्मा, मोतीलाल वर्मा, डीपी आडील, ईश्वर वर्मा, गुलशन वर्मा, अजय वर्मा, क्रांति वर्मा, विमला वर्मा, हीरा देवी वर्मा, हेमलता वर्मा, सुनीता वर्मा, कौशल्या वर्मा, नर्मदा वर्मा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*
