रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाया है। बैठक शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी। बताया जा रहा कि बैठक में लॉक डाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बैठक में मुख्य बिंदु कोरोना संक्रमण की लगातार फैलाव को लेकर है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। राजधानी रायपुर में रोजाना 100 के करीब मामले सामने आ रहे हैं। इन स्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना के रोकथाम को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही फिर से लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पर बातचीत होगी।
