दुर्ग । आज दोपहर को प्राप्त रिपोर्ट में दुर्ग जिले से 11 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें से 8 बीएसएस के जवान शामिल है। जबकि नेवई बस्ती से एक ही परिवार के 3 मरीजों के संक्रमित होने की की पुष्टि की गई है।
जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज दोपहर को प्राप्त रिपोर्ट में जिले से 11 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि की गई है। जिसमें से 8 जवान बी एस एफ सेक्टर 6 कैंप के हैं । जबकि तीन संक्रमित मरीज नेवई बस्ती के है। जिसमें 55 साल का बुजुर्ग एवं 27 साल का युवक शामिल है। जबकि 21 वर्षीय युवती भी कोरोना मिली है। तीनों एक ही परिवार से हैं। सभी मरीजों को तलाश कर जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
