दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा 33 वा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 17 नवंबर 2024, दिन- रविवार को प्रातः 11 बजे से गोंडवाना भवन दुर्ग में आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास विभाग भारत सरकार,अध्यक्षता टहल साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व मंत्री-गृह जेल, लोक निर्माण, कृषि, धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग छ.ग. शासन,अतिविशिष्ट अतिथि गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर, जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री-मध्य प्रदेश शासन,श्रीमती रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री-महिला एवं बाल विकास विभाग, छ.ग. शासन, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छ.ग. शासन, राजेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग होंगे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा मांगलिक पत्रिका “परिचायिका” का प्रकाशन एवं विमोचन किया जाएगा, जिसमें साहू समाज के प्रदेश भर से विवाह योग्य युवक-युवती का नाम एवं बायोडाटा पत्रिका में प्रकाशित होगा एवं पंजीकृत विवाह योग्य युवक युवती द्वारा अपना परिचय मंच के माध्यम से भी दिया जाएगा।
जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा पंजीयन करवाने वाले सभी युवक युवतियों, अभिभावकों , पदाधिकारियों से अपील किये है कि अधिक से अधिक संख्या में परिचय सम्मेलन में अवश्य सम्मिलित होवे।
