लोकेश्वर सिन्हा,,,,,,
गरियाबंद सिटी कोटवाली प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के बारूका गांव के समीप पर्यटक स्थल चिंगरापगार झरना में महासमुंद जिले के ग्राम खैरा के मेटाडोर से 18 लकड़े पिकनिक मनाने आये थे और पिकनिक जगह में ही शराब पीने लगे शराब पीकर लड़के लोगो द्वारा आपत्तिजनक गाली गलौच करने लगे। वही पिकनिक स्थल में ग्राम बारूका के कुछ ग्रामीण जो पिकनिक स्थल पर ही दुकान लगाते हैं उनके द्वारा शराब पिये लड़को को गाली देने से मना करने लगे तो उन दुकानदारो को भी लड़के लोग गाली देने लगे और पत्थर लाठी से मारने लगे। जिससे कुछ दुकानदारो को गंभीर चोट आई जिसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। ग्रामीणों द्वारा
पुलिस को सूचना दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर वहाँ मौजूद सभी लड़को को पकड़ा गया और सिटी कोतवाली लाकर प्रतिबंधक धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया गया।
