बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 16 जुलाई 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 384.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमे सर्वाधिक 497 मि.मी. वर्षा थानखम्हरिया तहसील में तथा न्यूनतम 241 मि.मी. वर्षा साजा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 416 मि.मी. वर्षा, बेमेतरा तहसील मे 437 मि.मी. वर्षा तथा नवागढ़ तहसील मे 330 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
