ये क्या है? पोल में रॉड की जगह लगा दिया बांस,मामला पाटन के ग्राम कौही का

पाटन। राज्य सरकार की महत्वाकांछी योजना नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी योजना के अंतर्गत गांव गांव में गौठान, चारागाह और बाड़ी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिये गौठान को चारों तरफ से कांटा तार लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। लेकिन कई जगहों पर देखने को मिला है कि तार घेरा के लिए लगाए जाने वाले खंभे अभी से टूट रहे है।
एक ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत कौही में प्रकाश में आया है। यहां पर तो पोल बनाने वाले ने रॉड की जगह पर बांस का उपयोग कर पोल बना दिया है जिसके कारण पोल अभी से टूटने लगे है। जिसकी शिकायत गुरुवार को ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन मनीष साहू से करते हुए कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत कौही में गौठान बाड़ी निर्माण में खंभों के अंदर रॉड की जगह बांस का उपयोग कर गड़बड़ी किया जा रहा है। जिसके कारण खंबे अपने आप टूट रहा है। खंबे बनाने और बनवाने वाले के।ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग उपसरपंच, पंच और ग्रामीणों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *