दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग मे आज महिला बाल विकास विभाग की बैठक सभापति श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सुकन्या योजना,पोषण योजना, और महिला पुलिस इत्यादि के विषय में जानकारी दिया गया। जिला परियोजना अधिकारी विपिन जैन द्वारा अन्य विषयो पर भी विचार किया गया । जिसमें महिला बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमति दुर्गा कमलेश नेताम, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शालिनी यादव, सदस्य श्रीमति योगिता चंद्राकर, श्री शमशीर कुरैशी, श्रीमति पुष्पा यादव, आकाश कुर्रे उपस्थित थे।
