राज्य शासन के आदेश की अवहेलना,,राजस्व निरीक्षकों को नही मिला प्रभार

रोशन बम्भोले@उतई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन द्वारा दिनांक 13.9.2024 को दुर्ग जिले से 6 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया था। कलेक्टर महोदय द्वारा 26 9.2024 को अपरान्ह स्थानांतरित जिले के लिए भार मुक्त किया जा चुका है। स्थानांतरित राजस्व निरीक्षकों द्वारा अपना प्रभार अन्य राजस्व निरीक्षक को सौपा नहीं जा रहा है। तहसीलदार दुर्ग के द्वारा स्थानांतरित राजस्व निरीक्षकों की प्रतिलिपि प्राप्त होने के बाद भी राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह अधिकारियों द्वारा राज्य शासन के आदेश की अवहेलना की जा रही है। इसमें अधीक्षक भू अभिलेख एवं उच्च अधिकारी द्वारा इन्हें संरक्षण दिया जा रहा है अन्य जिले से स्थानांतरित 6 राजस्व निरीक्षक अपनी उपस्थिति दुर्ग जिले में दे चुके हैं। उसके बाद भी उन्हें स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। आए हुए राजस्व निरीक्षकों को प्रभार नहीं दिया जा रहा है। जिससे आम जनता अपने काम के लिए पिछले 8-10 दिनों से भटक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *