शालेय राज्य स्तरीय  भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दुर्ग जोन का रहा दबदबा

पाटन। 24 वीं शालेय राज्य  स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को स्वामी आत्मानंद आडोटोरियम पाटन में संपन्न हुआ  प्रतियोगिता में  पांच संभाग के  17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक बालिका वर्ग के 195 प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण सोमवार को स्वामी आत्मानंद आडोटोरियम पाटन में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, अध्यक्षता मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, विशेष अतिथि दक्षिण पाटन मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,नगर भाजपा अध्यक्ष होरीलाल देवांगन सहित अन्य थे।

स्वागत भाषण देते हुए बीईओ प्रदीप महिलांगे ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दिया एवं राष्ट्रीय स्तर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने के लिए अग्रिम बधाई दी।
मुख्य अतिथि हर्षा चंद्राकर ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा खेल के दो पहलू जीत और हार है। हर खिलाड़ी खेल में प्रथम आने के लिए मेहनत करते है, हारने पर निराश ना होकर दुगुना उत्साह के साथ तैयारी करें।
खेमलाल साहू ने कहा पहली बार राज्य स्तर का खेल की मेजबानी करने का अवसर पाटन को मिला यह पल हमारे लिए गौरव का अवसर है। खिलाड़ियों को शासन स्तर पर और  अधिक सुविधा मिले हम सबकी प्रयास रहेगा।   
लालेश्वर साहू ने कहा आप खेल के माध्यम से अपना नाम,परिवार,गांव,राज्य ,देश और जिस विद्यालय में आप पड़ते है उसका नाम गौरांवित करते है।
17 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग जोन, दूसरे स्थान पर रायपुर जोन, तृतीय स्थान पर बस्तर जोन रहे। 17 वर्षीय बालक वर्ग में प्रथम बिलासपुर जोन, दूसरे स्थान पर दुर्ग जोन, तृतीय स्थान पर रायपुर जोन रहे।
19 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग जोन, दूसरे स्थान पर रायपुर,तीसरे स्थान पर बिलासपुर जोन रही। इसी तरह 19 वर्षीय बालक वर्ग में प्रथम दुर्ग जोन,दूसरे स्थान पर बिलासपुर जोन, तीसरे स्थान पर रायपुर जोन रहा। ओवरआल चैम्पियन शीप दुर्गं जोन रही। सभी जोन के प्रभारियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
मंच संचालन नरोत्तम साहू एवं संतोष यादव ने एवं आभार प्रदर्शन ललित शुक्ला  ने किया।
24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता भारोत्तोलन
परिणाम
बालिका वर्ग 19 वर्ष में 45 किग्रा में प्रथम विधि साहु रायपुर,द्वितीय विनिता पारकर दुर्ग,तृतीय समीक्षा वर्मा बिलासपुर। 49 किग्रा. में प्रथम हेमा कुमारी रायपुर
द्वितीय लक्ष्मी रामटेके दुर्ग, तृतीय सुमन निषाद बिलासपुर। 55 किग्रा. प्रथम मानसी यादव दुर्ग
द्वितीय राधा रायपुर, तृतीय खुशी खुंटे बिलासपुर। 59 किग्रा. प्रथम तनुजा बांधे दुर्ग,द्वितीय निहारिका साहू
रायपुर,तृतीय फलेश्वरी नेताम बस्तर। 64 किग्रा प्रथम
लुकेश्वरी साहू रायपुर,द्वितीय कुसमी दुर्ग, तृतीय पुष्पाजंलि यादव सरगुजा। 71 किग्रा प्रथम सोमेश्वरी दुर्ग
द्वितीय माही साहू बिलासपुर,तृतीय देवश्री रायपुर। 76 किग्रा. प्रथम दारणी रायपुर,द्वितीय शानू बंसल बिलासपुर,तृतीय तूलिका दुर्ग। 81 किग्रा प्रथम अंजलि देवांगन दुर्ग। 87 कि.ग्राम प्रथम रोशनी साहू दुर्ग, द्वितीय
गुनगुन विश्वास सरगुजा। 87 किग्रा से अधिक प्रथम परमजीत कौर सरगुजा।
बालिका वर्ग 17 वर्ष 40 किग्रा में प्रथम रेशम दुर्ग,द्वितीय
बबली विश्वास रायपुर,तृतीय रिकी भोयर बस्तर। 45 किग्रा प्रथम प्राजंली तिवारी रायपुर द्वितीय
खुशी रंगारी दुर्ग, तृतीय देवकी मरकाम बस्तर। 49 किग्रा में प्रथम आकृति राजपूत दुर्ग,द्वितीय अनामिका साहू
रायपुर,तृतीय रागनी बिलासपुर। 55 किग्रा प्रथम
जानवी साहू दुर्ग,द्वितीय धानी धीवर
बिलासपुर,तृतीय प्रिती मरकाम बस्तर। 59 किग्रा
प्रथम मजहबीन खांन दुर्ग, द्वितीय ममता नाग सरगुजा
,तृतीय तानी देवांगन बिलासपुर। 64 किग्रा प्रथम
प्रीतू साहू रायपुर, देविका देशमुख दुर्ग,तृतीय
डिंकी देवांगन बिलासपुर। 71 किग्रा. प्रथम
आशा गोंड दुर्ग,द्वितीय प्रियांशी निषाद रायपुर
तृतीय भारती बरेत बिलासपुर। 76 किग्रा प्रथम
गोमती दुर्ग,द्वितीय सुमन कवर रायपुर। 81 किग्रा
प्रथम मुस्कान यादव दुर्ग,द्वितीय अंजू साहू रायपुर। 81किग्रा से अधिक प्रथम रूसनाफरहीन दुर्ग द्वितीय
श्रेया साहू रायपुर,तृतीय अंकिता बंजारे बिलासपुर।

19 वर्ष बालक वर्ग……..

55 किग्रा में प्रथम करण कुमार सियाम रायपुर,द्वितीय
कुन्दन विश्वकर्मा दुर्ग। 61 किग्रा प्रथम राहुल साहू
रायपुर,द्वितीय सूरज यदु दुर्ग,तृतीय साहिल देवाकर
बिलासपुर। 67 किग्रा हर्ष धीवर दुर्ग,द्वितीय दीपक श्रीवास बिलासपुर,तृतीय आयुष गंजीर बस्तर। 73 किग्रा
प्रथम चन्द्रेश साहू दुर्ग,द्वितीय विनोद बस्तर,तृतीय
पवन पांडे बिलासपुर। 81 किग्रा प्रथम मनीष वारेल बिलासपुर,द्वितीय राहुल भारती दुर्ग,तृतीय दिनेश सेठिया
बस्तर। 89 किग्रा प्रथम जीवेश सोनी दुर्ग,द्वितीय जतीन यादव बिलासपुर,तृतीय अभिषेक मिश्रा रायपुर। 96 किग्रा
प्रथम रितिक दुर्ग।, 102 किग्रा प्रथम देवेश दुर्ग,द्वितीय मूलक क्षत्रिय बिलासपुर। 102 कि. ग्राम से अधिक प्रथम सोयम अनंत बिलासपुर।
17 वर्ष बालक वर्ग……..
49 किग्रा में प्रथम सचिन सिंग नर्मदा रायपुर,द्वितीय टकेश्वर साहू दुर्ग,तृतीय कुमेंद्र बस्तर। 55 किग्रा में प्रथम
अंकित भारती रायपुर, द्वितीय ई शिवा दुर्ग, तृतीय समीर लहरे बिलासपुर। 61 किग्रा प्रथम हनी वर्मा रायपुर,द्वितीय
विवान यादव बिलासपुर, तृतीय हलेश्वर प्रसाद सरगुजा। 67 किग्रा प्रथम प्रियांशु रंजन रायपुर,द्वितीय देव कश्यप
दुर्ग,तृतीय सत्यवान कोसरे बिलासपुर। 73 किग्रा प्रथम
कुणाल सिंह कंवर बिलासपुर,द्वितीय विदान्त रायपुर,तृतीय विवेक साहू दुर्ग। 81 किग्रा प्रथम रोहन
दुर्ग,द्वितीय अरमान शास्त्री बिलासपुर। 89 किग्रा प्रथम
रेहान खान दुर्ग,द्वितीय प्रियांशु महावीर बस्तर,तृतीय
गुरूकरण बिलासपुर। 96 किग्रा प्रथम बी. वेकंटेश राव
दुर्ग,द्वितीय जागृति साहू रायपुर,तृतीय शुभ बंसल बिलासपुर। 102 कि. ग्राम से अधिक प्रथम
मयंक जांगड़े बिलासपुर।
मौके पर प्रमुख रूप से मेहतर वर्मा, पोखन साहू,निशा सोनी,कुणाल शर्मा,केवल देवांगन,अमित शुक्ला,शकीला देवदास,मोहित शर्मा,पोसुराम निर्मलकर,जयंत वर्मा,रानी बंछोर,संतोष यादव, ललीत साहू, हेमंत बघेल,सौरभ मडानी, सनत,केलकर, नीरज सिन्हा,संतोष शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *