उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में भारत में महिला साक्षरता की राज्यवार स्थिति के बारे में डॉ कल्याणी द्वारा ज्ञानवर्धक पी पी टी प्रस्तुत किया गया। अपनी प्रस्तुति में आंकड़ों की सहायता से उन्होंने यह बताया कि केरल जैसे राज्य जहां महिला साक्षरता दर अधिक है वहां विकास की दर भी उच्चतम है। तथा दूसरी तरफ बिहार उड़ीसा जैसे राज्य जहां महिला साक्षरता दर कम है वहां विकास की गति भी कम है। महिलाओं की स्थिति को बयां करने वाली एक मार्मिक कविता बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा दीपा कुमारी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ संगीता द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ नीलम ने किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ अंबरीश त्रिपाठी, श्री एन एस स इक्का,श्री विकास टांडेकर, सुश्री वर्षा, श्री मुकेश आदि प्राध्यापक एवं 109 छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।
शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
