शालेय राज्य स्तरीय  भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 सितंबर तक पाटन में

पाटन। 24 वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28.09.24 से 30.09.24 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में  छत्तीसगढ़ के पांच संभाग के  17 वर्ष एवं 19 वर्ष बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे स्वामी आत्मानंद आडोटोरियम पाटन में किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग,अध्यक्षता डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा, विशिष्ट अतिथि गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर,विशेष अतिथि जितेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग हर्षालोकमणी चन्द्राकर जिला पं. सदस्य दुर्ग, राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन,लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन होंगे।
शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण 30 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण,उपाध्यक्ष छ. ग. राज्य ग्रामीण एवम अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अध्यक्षता गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग शहर, विशिष्ट अतिथि हर्षालोकमणी चन्द्राकर जिला पं. सदस्य दुर्ग,राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष मध्य पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन होंगे। उक्त जानकारी पोखन लाल साहू खेल प्रभारी ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *