कलेक्टर तायल ने किया कोहड़िया मे वृक्षारोपण


बेमेतरा ।पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर शिव अनंत तायल ने आज बुधवार को विकासखण्ड बेरला के ग्राम कोहड़िया मे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे शामिल होकर पौधारोपण किया। ग्राम कोहड़िया मे 10 एकड़ भूमि मे फलदार पौधे लगाये गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पेड़-पौधे की सुरक्षा करना हम सबका नैतिक दायित्व है। पेड़-पौधे हमें आॅक्सीजन प्रदान करते है, साथ ही धरती के तापमान मे कमी लाने मे मदद्गार है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्गेश वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ सी.पी. मनहर सहित अन्य अधिकारियों ने फलदार पौधे रोपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *