05 प्रकरणों में कुल 20 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बेमेतरा। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 05 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 प्रकरणों जिनमे तहसील बेरला के ग्राम बहेरघट निवासी रीना निषाद की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन गिरधारी निषाद, तहसील बेरला के ग्राम सण्डी निवासी दुलेश्वरी की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन दीपक कुमार, तहसील बेरला के ग्राम खर्रा निवासी आदर्श वर्मा की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन संदीप वर्मा, तहसील बेरला के ग्राम भिंभौरी निवासी शिवकुमार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन रामचन्द्र साहू, तहसील नवागढ़ के ग्राम हाथाडांडू निवासी चितरेखा पाल की आग मे जलने से मृत्यु होन पर परिजन जलेश्वर पाल को 4-4 लाख रुपए (कुल 20 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *