मुख्यमंत्री ने की युवाओं के लिए ओपन जिम को दी स्वीकृति, पाटन ब्लॉक के गाँवो में लगेंगे ओपन जिम,



पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की सेहत की चिंता की है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन के ग्रामो में ओपन जिम लगाने के लिए स्वीकृति दी है। ग्रामीणों ने इसके लिए सीएम भूपेश बघेल सहित उनके ओएसडी आशीष वर्मा का आभार जताया है। पाटन विकास खण्ड के 25 ग्रामो में 25 जगह एव कुम्हारी पालिका क्षेत्र में 5 वार्डो में ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। पाटन ब्लॉक के जिन ग्रामो में ओपन जिम स्थापित होगी उनमें नारधी, सेलूद बस्ती, सेलूद, बेलौदी, कुरूदडीह, अमलेश्वर, महुदा, कौहि, जामगांव आर ,बटरेल ,सोनपुर, देवादा, करगा, जामगांव एम ,लोहारसी , मर्रा, बोरेन्दा, भन्सुली के, तेलीगुंडरा, रानीतराई, खर्रा,पाहन्दा आ, दरबार मोखली, दैमार, झिट शामिल है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद कुमारी के वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 14 ,वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 22 ,एवं वार्ड नंबर 24 में ओपन जिम लगेगा।। इसके लिए कुल 90 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *