पाटन—जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ग्राम सांकरा के राष्टीय ग्रामीण आजीविका केंद्र पहुंच कर स्व सहायता समूह के महिलाओं को स्व आजीविका के लिये दिये जा रहे प्रशिक्षण को देखा महिलाओं के द्वारा जो प्रशिक्षण लिया जा रहा है वह उनके जीविका साधन के लिये जरूरी है महिलाओं द्वारा स्वयं के बनाये गए राखी, मास्क एव साबुन खरीद कर उनका उत्साह बढ़ाया श्री साहू ने कहा कि स्वदेशी अपना कर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है स्वदेशी अपना कर देश के आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा बनाये समान खरिदने की अपील किया
