मध्यान्ह भोजन बनाते समय कूकर फटने से महिला झुलसी

  • घटना पाटन ब्लॉक के ग्राम महकाकला स्कूल की


पाटन। विकासखंड पाटन के शासकीय प्राथमिक एवं  पूर्व माध्यमिक शाला महकाकला में स्कूली बच्चों के लिए शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से एक महिला झुलस गई। जिसके कारण वह जख्मी हो गई। घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है।   जख्मी महिला देवकी सिन्हा  पति राजेंद्र सिन्हा उसी गांव की रहने वाली है। घटना के बाद महिला को  अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह सुबह स्कूल  में खाना बना रही थी। इसी दौरान करीब 9.30 बजे  कुकर ज्यादा प्रेशर हाेने के कारण फट गया। जिसमें वह जख्मी हो गई। घायल महिला की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *